खत्रीपहाड़ । युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। भतीजी कमरे में पंखा लगाने गई तो उसने उसे फंदे से लटका देखा। तब परिजनों को जानकारी हुई।
गिरवां थाना क्षेत्र के प्रीतम पुर जरर गांव निवासी श्रीपाल (22) ने शुक्रवार की रात रस्सी से कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी भतीजी बिट्टो पंखा लगाने कमरे में गई तो उसने उसे फंदे से लटका देखा। पड़ोसी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि श्रीपाल के माता-पिता का निधन हो चुका है।
वह तीन भाइयों सबसे छोटा और अविवाहित था। घर में रहकर खेती-किसानी करता था। उसके हिस्से में पांच बीघा जमीन है। घटना के समय मझले नंबर का भाई फैसालीदीन अपनी मौसी के घर गया था। उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया वह नहीं बता सकता। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।