बदौसा। खेत में लगे पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बदौसा थाना क्षेत्र के बंगालीपुरवा निवासी रामऔतार (35) ने घर से 200 मीटर दूर बिसाहिल नाले के किनारे खेत में लगे बबूल के पेड़ में साफी से शाम पांच बजे फंदा लगा लिया।
ग्रामीणों ने देखा तो जानकारी हो सकी। पिता छित्तू वर्मा ने बताया कि पत्नी मायके गई थी। वह भी अपनी ससुराल गया था। वहां से लौटने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। कारण पता नहीं है। उसके दो पुत्र हैं। ईंटा पाथने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)