पतरहा स्थित किशुन गुरु बाबा में आयोजित दंगल
प्रतियोगिता में मेरठ के पहलवान विजय व सद्दाम ने बाजी मारी। तिंदवारा के
पहलवान ने दिल्ली व मेरठ के पहलवानों को पटखनी दी।
दंगल का उद्घाटन
भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने किया। पहली कुश्ती रामनरेश (सरस्वाह) तथा
बुद्ध विशाल (देउली) के बीच हुई। इसमें रामनरेश ने जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला अजय पहलवान (मेरठ) व राजकुमार (इलाहाबाद) के बीच हुआ। अजय ने रोमांचक मुकाबले में राजकुमार को चित कर दिया।
सबसे
आकर्षक कुश्ती में राकेश पहलवान तिंदवारा ने दिल्ली के अमित व मेरठ के अजय
को हराया। इस पर 5100 रुपये विजेता को पुरस्कार दिया गया। हरेंद्र पहलवान
पानीपत और अलाउद्दीन गोरखपुर के बीच हुए मुकाबले में हरेंद्र ने जीत हासिल
की।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने 5100 रुपये से पुरस्कृत किया।
उन्होंने गांव में बारात घर बनवाने की घोषणा भी की। समिति अध्यक्ष
राजनारायण द्विवेदी, हरीशंकर कुशवाहा, भगवानदीन गुप्ता, प्रधान आलोक
तिवारी, प्रेमनारायण द्विवेदी, अंबे पटेरिया, महावीर शुक्ला, कामता प्रसाद,
भाजयुमों जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, अतुल मोहन द्विवेदी मौजूद रहे।
संचालन प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने किया।