फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छत से छलांग लगाने वाली महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांंदा। प्रेमी की खुदकुशी से आहत होकर छत से छलांग लगाने वाली अतर्रा के सुदामापुरी मोहल्ला की गीता (45) ने बुधवार को दम तोड़ दिया। कानपुर से इलाज के बाद परिजन उसे लेकर बांदा लौट रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

भांजे वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गीता तकरीबन 15 साल से पति पूरन सिंह से अलग पिता के घर में रहती थीं। उनका पारिवारिक बदौसा के पौहार गांव के रहने वाले जगुवा पुरवा निवासी रामबहादुर सिंह (55) से संबंध थे। छह अप्रैल को रामबहादुर सिंह बेटी रेनू का इलाज कराने के लिए गीता के घर रुके थे। बच्चों को छोड़ने के लिए दोनों का झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध रामबहादुर सिंह ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। जब गीता ने उसे फंदे से लटका देखा तो छत से छलांग लगा दी थी।
गीता को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गीता की पुत्री फतेहपुर निवासी उजाला सिंह उसे इलाज कराने फतेहपुर ले गई थी। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में इलाज चल रहा था। सुधार न होने पर डॉक्टरों के जवाब देने पर उसे लेकर बांदा आ रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। गीता घर में ही पान मसाला की दुकान रखे थी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि छत से कूदने से घायल होने पर इलाज चल रहा था। इसी दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें