फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महोबा जा रही रोडवेज बस का पहिया जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खटारा रोडवेज बसों को परिवहन निगम रूट पर दौड़ा रहा है। सोमवार की शाम को बस स्टैंड से लगभग 50 सवारियों से भरी रोडवेज बस महोबा के लिए रवाना हुई। कमिश्नर आवास के सामने पहुंचते ही रोडवेज का चक्का जाम हो गया। यात्री बस से नीचे उतर आए। बाद में परिचालक ने सभी यात्रियों का किराया वापस किया। यात्री भटकते नजर आए।
विज्ञापन

महोबा डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 78 एफटी 8730 बांदा बस स्टैंड से सवारियां भरने के बाद महोबा के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड से रोडवेज बस एक किलोमीटर दूर कमिश्नर आवास के सामने ही पहुंची थी कि अचानक बस का चक्का जाम हो गया। चंद मिनट रुकने के बाद यात्री बस से नीचे उतार आए। काफी देर तक चालक के प्रयास करने के बावजूद जब बस नहीं हिली, तो यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। परिचालक ने सभी यात्रियों का किराया वापस किया।
चालक मनमोहन कुशवाहा ने बताया कि ब्रेक जाम होने से बस आगे नहीं बढ़ सकी। छतरपुर निवासी यात्री बिलाल, संदीप, मृगेंद्र और अनूप ने बताया कि उन्हें महोबा से राठ और छतरपुर आदि के लिए दूसरी बस पकड़नी थी, लेकिन अब वह रात को कहां जाएंगे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि परिवहन निगम के अधिकारी खटारा बसों को ठोंकपीट कर रूट पर दौड़ा रहे हैं, इससे अक्सर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें