फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चेहल्लुम में निकले ताजिए, कर्बला में दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में सोमवार को चेहल्लुम मनाया गया। शहर के अलग-अलग इमामबाड़ों से मातमी धुनों के साथ मर्दन नाका से मरहूम एजाज चचा, अलीगंज से मुन्ना रेवाड़ी और कुदउवा जनाना, बलखंडी नाका से ढपाली बिरादरी समेत कई ताजिया जुलूस परंपरागत रास्तों से होते हुए देर शाम कर्बला पहुंचे।
विज्ञापन

यहां नदी किनारे प्रशासन द्वारा बनाए गए गड्ढे में उन्हें दफनाया गया। उधर, पूर्वी कोठी स्थित शिया इमामबाड़े से जुलूस भी निकाला गया। जो देर शाम प्रतीकात्मक कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।


पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल.) का यौमे विलादत मनाने और इसी दिन जुलूसे मोहम्मदी आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मरकजी कमेटी जश्ने ईद मिलादुन्नबी की बैठक 27 अगस्त मंगलवार को रात नौ बजे निजामी पैलेस में होगी। इसमें तैयारियों पर चर्चा होगी। कमेटी के सदर मेराज मसूदी और सेक्रेटरी मो. शफीक खां ने बताया कि इस मीटिंग में शहर कमेटी और मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। हिजरी कलेंडर के रबि अव्वल माह की 12 वीं तारीख को हर साल ईद मीलाद जोश खरोश से मनाई जाती है। इस साल यह अगले माह 15 या 16 सितंबर को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें