फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम तल्ख... दिन के साथ रातें भी गर्म

विज्ञापन
The weather is talkh... as well as the days, the nights are hot - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मौसम की तल्खी गुरुवार को और बढ़ गई। दिन का अधिकतम पारा 47.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, लगभग 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। तेज धूप से बुंदेलखंड की जमीन सूख गई है। न्यूनतम पारा 32.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। इससे दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही तल्ख धूप से लोग परेशान रहे। पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने के साथ धूप के तल्ख तेवर का कहर शुरू हो गया। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम पारे में और वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें