फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जिला स्तरीय निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं ने जल संरक्षण एवं संचयन जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे और चित्र बनाए। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कालेज में सोमवार को सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज की वैष्णवी गुप्ता अव्वल रहीं। मधुसूदन दास इंटर कालेज (जसपुरा) की आरती पांडेय द्वितीय व आर्य कन्या की अंजली रैकवार तृतीय रहीं।

जूनियर वर्ग में सरस्वती बालिका इंटर कालेज की निमिषा प्रथम, आर्य कन्या इंटर कालेज की याशिका राजपूत द्वितीय और डीआर पब्लिक स्कूल की मानसी सिंह तृतीय रहीं। इसके पूर्व साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। उनके साथ जवाहर लाल ‘जलज’ व बीडी प्रजापति निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक रहे।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटरकालेज की यशोदा प्रथम, दिव्या सोनी द्वितीय और डीआर पब्लिक स्कूल की मुस्कान साहू ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में आर्य कन्या की आकांशा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की महविश बानो और इसी कालेज की चांदनी कुशवाहा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला के निर्णायक मंडल में कुमकुम माथुर व श्रीप्रकाश राव शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधक शमीम बानो, प्रधानाचार्य उर्मिला देवी व कालेज टीचरों ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें