फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म : आज से दौड़ेगी वाराणसी-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस

Mon, 10 Nov 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 06 - बांदा रेलवे स्टेशन पर तीन पूर्व आई वंदे भारत ट्रेन को देखनी उमड़ी भीड़। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने वाराणसी और खजुराहो के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन संख्या 26506/26505 के रूप में 11 नवंबर (मंगलवार) से नियमित रूप से संचालित होगी। सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) चलने वाली यह हाईस्पीड ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी।
विज्ञापन


वाराणसी और खजुराहो दोनों ही भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं। इस रूट पर वंदेभारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को न केवल आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। ट्रेन के मार्ग में चित्रकूट, बांदा, महोबा जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल शामिल होंगे।
प्रयागराज के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि यह कदम क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा और पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को अब काशी से खजुराहो तक की यात्रा सात घंटे 50 मिनट में पूरी करने की सुविधा मिलेगी। यह आधुनिक रेल सुविधा दोनों राज्यों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-



गाड़ी संख्या 26506 : वाराणसी–खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस

समय सारणी:



स्टेशन आममन/प्रस्थान

वाराणसी 05:15 प्रस्थान

विंध्याचल 06:55/06:57

प्रयागराज छिवकी 08:00/08:05

चित्रकूटधाम कर्वी 10:05/10:07

बांदा 11:08/11:10

महोबा 12:08/12:10

खजुराहो 13:10 आगमन





गाड़ी संख्या 26505 : खजुराहो–वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस



समय सारणी:

स्टेशन आगमन/प्रस्थान

खजुराहो 15:20 प्रस्थान

महोबा 16:18/16:20

बांदा 17:13/17:15

चित्रकूटधाम कर्वी 18:13/18:15

प्रयागराज छिवकी 20:20/20:25

विंध्याचल 21:10/21:12

वाराणसी 23:10 आगमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें