शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की धूम रही। मतदान की शपथ लेकर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैलियां निकाली। जेएन डिग्री कॉलेज में एसपी पीयूष श्रीवास्तव और एडीएम डीएस पांडेय ने छात्र-छात्राओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम कोआर्डिनेटर डॉ.विवेक कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता और डॉ.आलोक पांडेय ने मतदान का महत्व बताया। छात्र सारंग दुबे ने कहा कि भारतीय संविधान की सर्वोच्च शक्ति मतदान है।
स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मतदान को प्रेरित करने वाले स्लोगनों के साथ शहर में रैली निकाली। गिरवां गांव में प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जागरूकता रैली निकली। संकुल प्रभारी वंदना, प्रधानाध्यापक वासुदेव याज्ञिक, चंदन देवी, मनीष कुमार, शीला त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, शिक्षा मित्र शारदा प्रसाद पांडेय, दीप्ति अग्निहोत्री, शालिनी त्रिपाठी, माधवी त्रिपाठी, पुष्पा मिश्रा शामिल रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम विनय कुमार पाठक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दिलीप आदि उपस्थित रहे। महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में भी रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ.रुचि गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।
नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को रवाना किया। राजकुमार इंटर कॉलेज, दीन दयाल पांडेय विद्यालय, बेथेल मिशन आदि स्कूलों के बच्चे और प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, सविता थामस, संकुल प्रभारी रामचंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार आदि शामिल रहे।
खप्टिहाकलां प्रतिनिधि के अनुसार, पैलानी तहसील में एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़कर सुनाया। साथ मतदाताओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बिना प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। नायब तहसीलदार विपिन कुमार भी रैली में शामिल रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया।