फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे से मुकरने पर बिजली कर्मचारी संघ का धरना

Sat, 15 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बातचीत में तय हुए मुद्दों से मुकरने पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने पावर कारपोरेशन अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बांदा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर सभा की।
विज्ञापन


संघ नेताओं ने कहा कि पूर्व में दिए गए 16 सूत्री मांगपत्र के क्रम में 10 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अभियंता से सार्थक बातचीत हुई थी। लेकिन फिर वह मुकर गए। इसलिए यह आंदोलन फिर किया जा रहा है। बिजली कर्मियों ने मांगपत्र भी दिया।

इसमें संविदा मजदूरों को विभाग से सीधे भुगतान, ईपीएफ की राशि सीधे खाते में जमा करने, दुर्घटना में इलाज का खर्च और 10 लाख मुआवजा देने, टीजी-टू व लाइन कार्यालय सहायक आदि को ग्रेड-पे 4200 और श्रमिक को ग्रेड-पे 2600 दिए जाने तथा पिछले वर्ष फरवरी में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें