फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने ली पूर्व प्रधान की जान, डेढ़ दर्जन घायल

Thu, 03 May 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
आंधी से खप्टिहा कलां में धराशायी हुआ खंभा सहित ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार की आधी रात आई भीषण आंधी ने एक जान ले ली और डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए और बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। इससे कई इलाकों की बिजली गुल रही। आंधी में कई मवेशियों को भी जान गंवानी पड़ी है। 

विज्ञापन


तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव का पूर्व प्रधान शिवशंकर (55) पुत्र सुंदर बुधवार को बंटवारे की पंचायत में जमालपुर गांव गया था। वापसी में रात ज्यादा होने पर वह तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में भतीजे की ससुराल में रुक गया। रात को वह छत पर सो रहा था। आंधी आई तो नीचे जाने के लिए उठा, लेकिन तेज हवा के झोंकों से लड़खड़ाकर नीचे जा गिरा।

सिर में गंभीर चोट आने से उसकी वहीं मौत हो गई। थाना प्रभारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पोस्टमार्टम हाउम में पुत्र मान सिंह ने बताया कि उसके पिता 2001 में प्रधान थे। वे गांव की मूल परेशानी व मामूली विवादों का निपटारे के लिए पंचायत करने जाते थे। दो बीघा पट्टे की खेती से परिवार का खर्च चलता था। मृतक की पत्नी भुलिया व चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन


उधर, परसौंड़ा गांव में गुडिय़ा (29) पत्नी रमेश अपने सात वर्षीय पुत्र प्रभात और चार वर्षीय पुत्री प्रभा के साथ कच्ची झोपड़ी में सो रही थी। आंधी में झोपड़ी ढह गई तीनों दबकर घायल हो गए। इसी गांव की सरोज कुमारी (16) पुत्री देवीदीन, कमरून (32) पत्नी रिजवान व सेमरी गांव में देवरती (45) पत्नी जगमोहन, रईस (40) पुत्र सत्तार आदि टीन, दीवार और पेड़ टूटने की घटनाओं में घायल हो गए।

उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिरगहनी गांव में अंतिम (17) पुत्र सहदेव, महुई गांव में अशोक (22) कुमार, सेमरा गांव में जगदीश (25) व शेरा सिंह (21), पचनेही गांव में भगवानदीन (28), गोखरही गांव में राजाराम (40) व सूरज (15) आंधी-बारिश की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें