बांदा। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा खूब लहराया। सात से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच चल रही जिस्म कंपकंपा देने वाली शीतलहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए और सलामी दी गई। तड़के शुरू हुए आयोजन देर शाम तक चले। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने पूरे जोश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पुलिस लाइन में परंपरागत पुलिस परेड में मंडलायुक्त ने सलामी ली। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक परेड पेश की। बालक-बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
72वें गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के संकल्प की शपथ दिलाई। अपर आयुक्त चंद्रशेखर, जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र यादव सहित स्टाफ उपस्थित रहा। उधर, कैंप कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायण ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
कलक्ट्रेट में डीएम आनंद कुमार सिंह ने ध्वज फहराने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ सहित सीटीओ, बीएसए, प्रशासनिक अधिकारी सहित अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, मोहम्मद शाकिर अजीम, पूर्व एओ सईद अहमद, अमित सेठ भोलू इत्यादि शामिल रहे।
पुलिस कार्यालय में एसपी डा.एसएस मीणा ने ध्वज लहराया। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को शपथ दिलाई गई। जिला महिला अस्पताल में 181 कार्यालय में महिला डिग्री कालेज की छात्रा व एथलेटिक्स चैंपियन मणिकांती व प्रभारी रमा साहू ने ध्वजारोहण किया। आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज बीएड कालेज में प्राचार्य अजय पांडेय ने ध्वजारोहण किया। प्रवक्ता कहकशां खातून, अभिषेक राणा, इलियास, धर्मेंद्र, यामिनी आदि शामिल रहे। सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में व्यवस्थापक मनोज पुरवार, आरएसएस जिला प्रचारक सक्षम, महेंद्र भटनागर, सरिता सिंह और प्रधानाचार्य दुर्गेश सिंह ने संबोधित किया।
खानकाह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दरक्शां बेगम ने ध्वज फहराया। मोहम्मद बाकर, जमीर अहमद खां, कृष्णकांत पांडेय, सहाना खान, तारिक मंसूर खां, अजीत सिंह, शफकत अली आदि उपस्थित रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। डा.विवेक पांडेय ने निदेशक का संदेश सुनाया। डा.विष्णु स्वरूप गुप्ता सहित स्टाफ उपस्थित रहा। बैडमिंटन, क्रिकेट आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में विभाग अध्यक्ष डा.एसके त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। प्राचार्य डा.कुलदीप यादव सहित द्वारिका यादव, सतीश पटेल, मोहम्मद अफसर अली, विवेक चौरसिया, डा.सफूरा खान, लक्ष्मी पोरवाल, निधि अग्रवाल आदि शामिल रहे। रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज में विभागाध्यक्ष अमर सिंह ने ध्वजारोहण किया। संचालन सुधीर शुक्ला ने किया।
फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राफिया खानम ने ध्वज फहराया। प्रबंधक अरशद खां ने शहीदों की तस्वीर पर माला पहनाई। इरम फात्मा, शाहीन यासमीन, सुमन गुप्ता, मुजम्मिल, तारिक, रफीक, अमित, निगहत आदि शामिल रहे। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में रामलखन कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। आर्यावर्त बैंक के आरके त्रिवेदी सहित श्रीचंद्र गुप्ता, प्राचार्य आरके सिन्हा और विद्यालय चेयरमैन शिवचरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
लोकहित महाविद्यालय गुरेह में कार्यवाहक प्राचार्य जनार्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। महुआ गांव में वल्र्ड स्नैप कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आयुषी त्रिपाठी, अनुराग विश्वकर्मा ने काव्य पाठ किया। अमित मिश्रा ने ध्वज फहराया। अमृता, मंजू, राधा, प्रेम, प्रिंस, अनुज, शिवम, राजबहादुर, अंशिका, आराध्या आदि ने कार्यक्रम पेश किए। महेश मेहरा, अनीता मेहरा, शशि प्रजापति आदि शामिल रहीं।
श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, मनीष गुप्ता, डा.जेपी यादव आदि की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हुए। बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। संस्थान निदेशक रानी अंजू दमेले ने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन अंशुुप्रिया चंदेरिया ने किया। सत्यनारायण गुप्ता, पवन, दीपू, दिलशाद, मधु, शाइना, स्वप्निल, रमेश सहित शिवानी, दीपेंद्र, नैंशी, प्रज्ञा आदि ने कार्यक्रम पेश किए।