फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तकनीकी टीम ने परखी नहरों की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18- नरैनी की मुख्य नहर में होता पुनरुद्धार का काम। संवाद
विज्ञापन




फोटो 19- नहर में बनी पुलिया की गुणवत्ता देखते टीम के अधिकारी। संवाद

-



केन-बेतवा लिंक परियोजना में नहरों के पुनरुद्धार का काम



-100 किमी नहरों का कच्चा व पक्का काम 60 फीसदी पूरा



संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा/करतल। यूपी-एमपी की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना में नहरों के पुनरुद्धार पर काम तेजी से चल रहा है। निर्माण खंड-दो की करीब 100 किलोमीटर लंबी नहर के नवीनीकरण क्षतिग्रस्त पक्की संरचनाओं का पुनर्निर्माण, नहर लाइनिंग का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो गया है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनएनआईटी प्रयागराज की तकनीकी टीम ने नरैनी क्षेत्र में नहरों के पुनरुद्धार का काम देखा। गुणवत्ता पर संतोष जताया।
विज्ञापन




संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रमाशंकर ने बताया कि परियोजना में बुंदेलखंड की दो बड़ी नदी केन और बेतवा को आपस में जोड़कर बारिश के पानी को बर्बाद होने रोका जाएगा। जिसे सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा। जिले में एक हजार किलोमीटर लंबी नहरों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। जिसमें करीब 100 किलोमीटर नहरों के पुनरुद्धार का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो गया है। बांदा व पैलानी में दो बैराज बनाए जाने हैं। जिससे शहर व आसपास के गांवों को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया जा सके। कहा कि नरैनी क्षेत्र में नहरों की गुणवत्ता को परखा गया जो सही पाई गई। अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरियारपुर बांध हेड से पनगरा टेल तक मुख्य नहर व सहायक नहर का रेस्टोरेशन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। किसानों अमर सिंह, बहादुर सिंह, राशिद अली आदि ने कहा कि नहर के निर्माण में ऐसी गुणवत्ता जीवन में कभी नहीं देखी। ऐसे में किसानों आमदनी में इजाफा होगा। इस मौके पर मुख्य अनुदेशक डॉ. एम सिंह, डॉ. वरुण सिंह, डॉ. विनीत कुमार, केन बेतवा खंड-2 अधीक्षण अभियंता खंड-2 संदीप कुमार खरे,अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें