बांदा। यातायात व संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 19 ई-रिक्शे सीज कर दिए।
कालूकुआं व बाबूलाल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव व यातायात निरीक्षक अनूप दुबे ने 53 ई-रिक्शों की जांच की। इस दौरान 19 ई-रिक्शा का पंजीयन व फिटनेस आदि नहीं मिला।
इन्हें सीजकर मंडी समिति में खड़ा कराया गया है। यात्री कर अधिकारी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल तक चलेगा। इसलिए ई-रिक्शा चालक बिना पंजीयन व फिटनेस के सड़क पर सवारी न ढोएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि चार दिन के अभियान में करीब 50 ई-रिक्शा पकड़े गए हैं।