फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टीम ने जानी टीबी के इलाज की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। टीबी रोग को खत्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं शासन की ओर से गठित की गई टीम बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में पहुंची। करीब तीन घंटे तक अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कहीं l
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे आई.आर.एल आगरा से आए हुए डॉ एस. के. महेश्वरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने पिछले एक साल का रजिस्टर खंगाला, साथ ही स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख की भी गहनता से जांच की l इसके साथ ही साथ मरीजों के मोबाइल नंबर से सीधे उनसे ही उपचार की जानकारी भी हासिल की l टीम ने अस्पताल पर बने हुए डॉट्स लैब को भी चेक किया। जहां पर गंदगी पाए जाने पर एलटी रामनरेश से नाराजगी जाहिर जताई l टीम के सदस्यों ने टीबी कर्मियों से मरीज के साथ अच्छा व्यवहार एवं समय-समय से उपचार मुहैया कराए जाने की हिदायत भी दी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। अभिलेखों की जांच होने से कर्मियों में खलबली मची रही।
आगरा से आई हुई टीम में दो मेडिकल ऑफिसर व तीन फार्मासिस्ट शामिल रहे l उनके साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अजय कुमार, टीबी विभाग के डब्लू.एच. ओ डॉ पवन पालीवाल, सहित सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ देव तिवारी, एलटी विनोद कुमार, टीबी कर्मी शीतल प्रसाद, दिनेश कुमार, रामनरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें