फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल ने तीन केंद्रों में पकड़ी सामूहिक नकल

Thu, 15 Mar 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालयीय में गुरुवार को तीन परीक्षा केंद्रों में उड़ाका दल ने सामूहिक नकल पकड़ी। जेएन डिग्री कॉलेज में बीकाम के छात्र को अनुचित साधन के साथ दबोचा। डॉ. राममोहनर लोहिया महाविद्यालय, करतल में केंद्र व्यवस्थापक व सहायक अनुपस्थित मिले।

विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए विश्वविद्यालय ने सचल दल गठित किया है। गुरुवार को सुबह की पाली में सचल दल ने जसपुरा के प्रह्लाद सिंह स्मारक महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कक्ष संख्या एक में 60 छात्र व कक्ष संख्या 2 में 52 छात्रों को सामूहिक नकल करते पकड़ा। सभी की उत्तर पुस्तिकाओं में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर हुबहू एक जैसा लिखा था। शाम की पाली में हरीपुर (नरैनी) के सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में कक्ष संख्या चार में 26 छात्रों को सामूहिक नकल करते रंगे हाथों दबोचा। डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, कलत में बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र में 16 छात्राओं को सामूहिक नकल में पकड़ा गया।

यहां केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष दोनों अनुपस्थित मिले। बताया गया कि पिछले कई दिनों से कॉलेज नहीं आ रहे हैं। जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा में कक्ष निरीक्षकों ने बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र को नकल के साथ पकड़ा। आंतरिक उड़ाका दल ने सुबह की पाली में शिवमोहन सिंह रामऔतार महाविद्यालय मुरवल, गया प्रसाद महाविद्यालय, भभुवा, महर्षि गौतम महिला महाविद्यालय बबेरू, गजपाल सिंह पटेल महाविद्यालय बड़ा गांव, बबेरू व शाम की पाली में पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय, कमासिन, दीनानाथ पांडेय महाविद्यालय बेर्रावं, भगवती प्रसाद महाविद्यालय, टोला कला में औचक निरीक्षण किया। यहां कोई नकलची नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें