फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बुखार नहीं है कोरोना का लक्षण

विज्ञापन
The symptoms of corona are not just fever - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ‘अमर उजाला’ की चिकित्सा परामर्श मुहिम के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (सर्जन) एक घंटा फोन पर उपलब्ध रहे। उन्होंने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान कुछ प्रमुख मरीजों की बताई गई समस्याओं और सवालों के जवाब और चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन

कल से बुखार है। कमजोरी लग रही है। कोरोना के लक्षण तो नहीं?- संतोष कुमारी (अतर्रा)
परामर्श- सिर्फ बुखार कोरोना का लक्षण नहीं है। पैरासिटामॉल-500 एमजी टेबलेट लें। आराम न लगने पर फिजीशियन को दिखाएं।
कोरोना के लक्षण भी मौसमी बीमारियों जैसे हैं? कैसे पता होगा कि कोरोना संक्रमण है या मौसमी बीमारी?- मिथलेश यादव (निम्नीपार)
परामर्श- कुछ फ्लू की तरह कोरोना के लक्षण हैं। पांच दिन इलाज में आराम न मिलने पर कोरोना जांच कराएं। ट्रूनेट मशीन अथवा आरटीपीसीआर जांच से स्पष्ट हो जाएगा।
25 वर्षीय बेटी के सीने में दर्द रहता है। कई दिनों से लगातार दर्द है। क्या करें?- एकता अग्रवाल (बांदा)
परामर्श-एक्सरे और खून की जांच कराने के बाद फिजीशियन से संपर्क करें।
बहुत जल्दी-जल्दी जुकाम होता है। जरा सी नमी होते ही सर्दी हो जाती है?- हारुन सिद्दीकी (खप्टिहा कलां)
परामर्श-ठंडी चीजें न खाएं। खाने में तेल-मसाला का सेवन ज्यादा न करें। एलर्जी की जांच करा लें।
आपरेशन से डिलीवरी हुई थी। तब से घुटने और कमर में दर्द रहता है। टांके वाले स्थान में सूजन है?- पूजा सिंह (नरैनी)
परामर्श-अक्सर विटामिन की कमी से ऐसा होता है। खाने में पौष्टिक आहार लें। कैल्शियम का प्रयोग करें। टांकों में सूजन के लिए चिकित्सक से संपर्क करें।
40 वर्ष उम्र है। पेशाब बार-बार आती है। दिन में 25-30 बार जाना पड़ता है?- अजीज अहमद (मर्दननाका)
परामर्श- पेशाब में इंफेक्शन से समस्या आती है। जांच करा लें।
43 वर्ष उम्र है। गैस, कब्ज व कमजोरी रहती है। भूख नहीं लगती।- संजू द्विवेदी (अतर्रा)
परामर्श- कोई नशा करते हों तो छोड़ दें। लीवर की जांच करा लें। तली-भुनी और तेल-मसाला वाली चीजों का सेवन न करें।
पहले शराब पीता था। कुछ दिनों से खून की उल्टी हो रही है?- दिलीप सोनी (मुरवल)
परामर्श- पेट या लीवर में घाव/छाला होने से ये दिक्कत हो सकती है। इंडोस्कॉपी जांच करा लें। तभी इलाज संभव है।
इन्होंने भी लिया परामर्श
जितेंद्र यादव (अंध विद्यालय, महोखर), कुलदीप शुक्ला (आवास विकास), अंबिका (इंदिरा नगर), मलखान सिंह कुशवाहा (झील का पुरवा), स्नेहलता (कालूकुआं), मोहब्बत इश्तियाक (बांदा), प्रेमचंद्र कुशवाहा (बांदा), नत्थू प्रसाद साहू (मुरवां), अशोक कुमार (जारी), शिवम अग्रवाल (छोटी बाजार), आनंद राजा गुप्ता (अतर्रा), श्यामू (सर्वोदय नगर), जुनैद अहमद (जंगल दफ्तर), रमेश चड्ढा (बांदा), नवीन जैन (बदौसा), रामचंद्र (पैलानी), लवदीप यादव (कुरारा), सुनीता देवी (बांदा), नीतू द्विवेदी (अतर्रा) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें