कमासिन। विकास खंड के 31 स्कूलाें पर समायोजन की तलवार लटक रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों के विलय होने से गरीब बच्चों की शिक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
विकास खंड क्षेत्र में 121 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 66 उच्च प्राथमिक एवं 23 कंपोजिट विद्यालय हैं। बेसिक शिक्षा विभाग 31 स्कूलों को समायोजित किया जा रहा है। इनमें बोधन पुरवा, मंगलहा डेरा, सुखदेव का पुरवा, सादी पुरवा, राजाराम का डेरा, गौरा लखनपुर, ठीका पुरवा, बरौली, दरबारी का पुरवा, जालिम पुरवा, तेलिया पुरवा, अमिलिहा पुरवा, दुर्गा दाई का पुरवा, जगदेव पुरवा, शिवमंगल डेरा, कोलोरा, किटहाई, वशिष्टन पुरवा, पाली पुरवा, अमरैहिया पुरवा, देविन पूरवा, कदोहर, सुनहुली, खलरिया पुरवा, जम रेही, गुरौली, काजी का पुरवा, पांडे पुरवा, दुबेन पुरवा के विद्यालयों के समायोजन के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
इन गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों के समायोजित होने से बच्चों को दूसरे गांवों में जाकर पढ़ना पड़ेगा। ऐसे में पढ़ाई बाधित होगी। बीईओ राजेश कुमार ने बताया कि विकासखंड में ऐसे 31 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनमें छात्र संख्या 50 से कम है। समायोजन के लिए शासन को सूची भेजी गई है।