फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस मामले में निलंबन, उसी में हुआ सम्मान

Tue, 07 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनदहाड़े 26 मार्च हो हुई साढ़े 11 लाख की लूट के मामले में एक अभियुक्त से साठगांठ के आरोप में एसपी द्वारा निलंबित किए गए चौकी प्रभारी को चौथे दिन ही इसी मामले मेें शाबासी देते हुए सम्मानित किया गया। लूट के खुलासे में शामिल पूरी पुलिस टीम को भी डीआईजी ने नगद इनाम और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के बाइक सवार दो कर्मचारियों को दिन में करीब 11 बजे बंगालीपुरा में एक ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया था। इसके पूर्व भी शहर में लूट की दो घटनाएं हो चुकी थीं। 8 दिनों तक पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई। इस बीच पुलिस की जमकर किरकिरी होती रही।

डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तौर पर एक हफ्ते की चेतावनी भरी मोहलत दी। अंतत: 3 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को जेल भेज दिया। उनके पास 3.65 लाख रुपये, तमंचे व एक कार बरामद हुई। इसी दिन एसपी राकेश शंकर ने मर्दननाका चौकी प्रभारी अमान सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी ने मीडिया को बताया था कि चौकी प्रभारी की लूट के एक आरोपी से साठगांठ की बात उजागर हुई है। जांच में दोषी पाया गया तो निलंबन के अलावा और भी कार्रवाई की जाएगी, पर सोमवार को पुलिस लाइन में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने लूट का खुलासा करने वाली जिस टीम को सम्मानित किया उनमें निलंबित चौकी प्रभारी अमान सिंह भी शामिल थे। डीआईजी ने उन्हें भी नगद पुरस्कार, स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया।

लूट के खुलासे पर डीआईजी के हाथों सम्मान हासिल करने वालों में एसपी राकेश शंकर, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सिटी विनोद सिंह, शहर कोतवाल रणवीर सिंह, एसएसआई कृष्ण वीर सिंह, एसआई महेंद्र सिंह, एसआई रामबाबू यादव, एसआई शिवसागर पांडेय, एसआई दिनेश कुमार, एसआई अमर सिंह, पंकज तिवारी और आलोक कुमार तथा कांस्टेबिल रमेशचंद्र, विजय कुमार, मकसूद अहमद, ज्ञान सिंह, सुशील कुमार, शशांक कुमार, भइयालाल, लालचंद्र, चरण सिंह, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्यामबाबू अग्निहोत्री, शेष नारायण चौधरी, विनय कुमार, प्रभाकर मिश्र, बलवीर सिंह, रीतेश समाधिया और आशीष अग्निहोत्री हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें