फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की बेहतर गुणवत्ता के दिए टिप्स

Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर बनाने को चित्रकूटधाम मंडल के अभियंताओें और ठेकेदारों की संयुक्त कार्यशाला हुई। इसमें निर्माण कार्यों को मानक के मुताबिक कराने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने किया था। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के कुशल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। आरईएस अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। अधिशासी अभियंता (महोबा-हमीरपुर) डीडी पाठक ने पीएमजीएसवाई और डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास के अंतर्गत बनाई जा रही सीसी रोड और नालियाें की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई, पीआईयू-1 बांदा/चित्रकूट अधिशासी अभियंता एनके त्रिपाठी, पीआईयू-2 बांदा प्रखंड अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अंत में अधीक्षण अभियंता और ठेकेदारों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें