फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जमीन का चयन न हुआ तो 26 से बदौसा बंद

विज्ञापन
ज्ञापन देते कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदौसा। ब्लाॅक बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा गया कि 25 अप्रैल तक ब्लाॅक बनाने के लिए सरकारी भूमि का चयन नहीं किया गया तो 26 अप्रैल से बदौसा बंद करते हुए आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

संयोजक संतोष कुशवाहा व शिवप्रसाद उर्फ शिवा ने कहा कि आठ अप्रैल को एसडीएम अतर्रा राहुल द्विवेदी ने बैठक बुलाई थी। उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। 13 अप्रैल तक का समय समिति ने दिया था। एसडीएम ने कहा कि बदौसा ब्लाॅक शासन से स्वीकृत है। आठ अप्रैल को हुई बैठक में किसी ने तुर्रा गांव के लिए सहमति नहीं दी, इसलिए ब्लाक बदौसा में बनेगा। तहसीलदार की अध्यक्षता में भूमि चयन की समिति बना दी गई है।
तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष श्यामाचरण बाजपेई, रामजस निषाद, विजय यादव, फिरोज खान, विनीत रावत, अनुज गुप्ता, मो. खुर्शीद, विनोद गांधी, नवीन जैन, हरिओम सोनकर, सुनील उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह खटीक, हरिओम बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें