फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। शराब के नशे में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर परिजनों ने बीट सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस फोर्स ने आरोपियों के घर जमकर उत्पात किया। महिलाओं समेत परिवार के लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की सूचना पर पुलिस दबिश देने गई थी। आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे नशे में धुत दो सिपाही आए और अनुसूचित जाति के घर में खुली दुकान में बैठीं लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर लड़कियों के परिजन आ गए और विरोध किया। इस पर सिपाहियों ने उनके साथ भी अभद्रता की।
दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। सिपाहियों ने इसकी सूचना थाने को दे दी। कुछ ही देर में थाने से भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। पीड़ित परिवार के घर में पुलिस ने जमकर उत्पात किया। महिलाओं सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अभद्रता व मारपीट की। लड़कियों के ताऊ को पुलिस अपने साथ ले आई। जिसका 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। क्षेत्राधिकारी सियाराम का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस गई थी। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ही हमला बोल दिया। पुलिस पर छेड़छाड़ जैसे गलत आरोप लगाए। जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। उधर, पीड़ित परिवार ने क्षेत्राधिकारी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी। एफआईआर दर्ज करने व दोषियों को जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें