बबेरू। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम महेंद्र कुमार को सौंपा। व्यापारियों ने मुख्य चौराहों पर ब्रेकर व कूड़ेदान बनवाने सहित जाम से निजात दिलाने की मांग की।
एसडीएम ने व्यापारियों से समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उधर, एसडीएम ने व्यापारियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने, दुकान के आगे गोले बनाने, बिना मास्क के किसी को सामान न देने की बात कही। व्यापारियों से वैक्सीनेशन करवाए जाने की अपील की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, महामंत्री बसंत कुमार, सुरेंद्र सेठी, राजेश गुप्ता, राजेश साहू, अरविंद कुमार कसौधन, अखिलेश पाल, पंकज शिवहरे, राजू चौरसिया, मन्ना गुप्ता आदि मौजूद रहे।