फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसआईटी टीम ने फिर से नंदवारा गांव में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
= अपराधी की तलाश में पुलिस का गांव व आसपास के क्षेत्रों में डेरा, नहीं लग रहा सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी विशेष जांच दल (एसआईटी) बृहस्पतिवार को फिर गांव पहुंची। यहां टीम ने जांच की, कुछ और ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर, विसर्जन से खाली हुई अन्य टीमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अपराधी शेरा की टोह में लगी रहीं, लेकिन उनका कहीं से पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें गांव के आसपास डेरा डाले हुए हैं।
इस कांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पांचों आरोपी फिलहाल जेल में हैं, जबकि चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें पूर्व मंत्री के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार और दो महिलाएं शामिल हैं। इस मामले में पूर्व हिस्ट्रीशीटर की भूमिका पुलिस को लगभग स्पष्ट हो चुकी है। हत्या में उसकी भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विवेचक ने शेष हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट तामील करा लिया है। जांच टीम ने सीमावर्ती मध्य प्रदेश में भी सात ठिकानों पर छापामारी की थी, लेकिन शेरा का कोई पता नहीं चल सका था। सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि नामजद अन्य हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार सुरागरसी कर रहीं हैं। जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें