फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव जमाती की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले को सोमवार की देर शाम एक और सुखद खबर मिली। रविवार को मेडिकल कालेज में क्वारंटीन 28 लोगों की भेजी गई रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें शहर के गूलरनाका का जमाती युवक भी शामिल है। जिसकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा उसके परिवार के 15 सदस्य भी शामिल हैं। जिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इनमें नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि और एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली और उनके भाई रोटी बैंक अध्यक्ष रिजवान अली भी शामिल हैं। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि पॉजिटिव जमाती युवक का अब तीसरा नमूना एक हफ्ते बाद फिर भेजा जाएगा। साथ ही शिव गांव में पाए गए पॉजिटिव जमाती का दूसरा नमूना मंगलवार को भेजा जाएगा।
उधर, विश्वविख्यात हथौरा मदरसा के क्वारंटीन किए गए सभी चार छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी फिलहाल मदरसा परिसर का क्वारंटीन ही रखा गया है। छात्रों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मदरसा छात्रों और गांव के लोगों ने राहत महसूस करते हुए खुशी जताई है। पुलिस की तैनाती में क्वारंटीन व्यवस्था चल रही है। यह जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें