फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना से जंग में मदद के लिए सक्षम लोग तरह-तरह से प्रयास कर रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार यादव और चिकित्सक मनोज कुमार ने एक-एक माह का वेतन दिया है। इस राशि से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की खुराक मजबूत की जा रही है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल और चिकित्स के इस योगदान से सोमवार से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की खाने की थाली में कुछ विविधता नजर आई। कर्मचारियों ने बताया कि इस अतिरिक्त मदद से मरीजों को पनीर, फल, अंडा जैसी पौष्टिक चीजें भी दी जा सकेंगी।
अभी प्रति मरीज 47 रुपये खुराक के हिसाब से धनराशि स्वीकृत है। इससे सामान्य दाल-सब्जी और रोटी दी जाती है। मेडिकल कॉलेज में इस वक्त कोरोना के संदेह वाले 54 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें