फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सफाई कर्मचारी ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में सफाई कर्मचारी ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह फंदे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

पपरेंदा निवासी बदलूराम (52) तिंदवारी ब्लाॅक के परसौड़ा गांव में सफाई कर्मचारी थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। रात में बदलूराम ने रस्सी और गमछे को जोड़कर खिड़की में रस्सी फंसाकर खुदकुशी कर ली।
शनिवार की सुबह मकान का गेट खुला देखकर परिजन अंदर पहुंचे तो बदलू का शव फंदे पर लटक रहा था। मौके पर पहुंचे एसआई संतोष सिंह ने शव को उतरवाया और परिजनों से पूछताछ की। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी। मलखान ने बताया कि मां की 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह बच्चों और पत्नी के साथ एक मकान में रहता है।
विज्ञापन

पिता दूसरे मकान में रहते थे।
पहले लगाई आरोपों की झड़ी, फिर मुकरे: पोस्टमार्टम हाउस में बेटे मलखान और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह राणा बदलूराम का पेरोल नहीं भर रहे थे। इसकी वजह से बदलूराम परेशान थे। कुछ ही घंटों के बाद आरोपों से पलट गए और लीपापोती करने लगे।
बाद में बेटे ने कहा कि पिता ने खुदकुशी क्यों की, उसे कारण पता नहीं है। भांजे और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूरज ने भी एडीओ पंचायत पर लगाए आरोपों को गलत बताया। पंचायत प्रदीप सिंह राणा ने कहा कि बदलूराम का कोई भी भुगतान नहीं रोका गया और न ही कोई कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें