फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साल भर भी नहीं चली 25 करोड़ की सड़क

विज्ञापन
सड़क में आईं दरारें।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से पिछले वर्ष 25.54 करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क जगह-जगह दरक गई है। 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में करीब 100 गड्ढे हो गए हैं, जबकि पांच वर्ष तक इसका मानक होता है।
विज्ञापन

जसपुरा कस्बा से अमारा, गौरीकला और सेमरा डेरा तक 19.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्ष 2024 में 25 करोड़ 54 लाख की लागत से कराया गया था।
इस मार्ग से जसपुरा सहित करीब 40 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र की मौरंग खदानों से सैकड़ों ओवरलोड ट्रक इस मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। जसपुरा के पास ही मौरंग डंप की जा रही है। ओवरलोडिंग और सड़क ध्वस्त होने की शिकायतें ग्रामीण प्रशासन के अधिकारियों से लगातार कर रहे हैं, लेकिन इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

करीब 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई जगह दरक गई है। 100 से ज्यादा बड़े गड्ढे हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गौरीकलां मार्ग पर 30 टन से ज्यादा वाले वाहन प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद 40 टन मौरंग लादकर ट्रक निकल रहे हैं। यही वजह है कि सड़क ध्वस्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें