फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। गोरा दयालपुर के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बलबीर सिंह (60) उछलकर खड्ड में जा गिरे। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौबिया के हिद्दपुरा निवासी बलबीर सिंह (60) मां शीतला देवी मंदिर से बाइक पर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे गोरा दयालपुर के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बलबीर सिंह उछलकर खड्डे में जा गिरे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बलवीर सिंह को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया। यहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, बाइक सवार दूसरा युवक हादसे के बाद भाग गया। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें