बांदा। शहर के व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके में अवैध
निर्माण से सरकारी सड़क संकरी किए जाने और बिजली के सार्वजनिक खंभे को
हटाने की शिकायत मंडलायुक्त और डीएम से की गई है।
मामला सिविल लाइन
रोडवेज बस अड्डे के पास नेशनल हाइवे से जुड़े मार्ग का है। यहां डॉ.
नरेंद्र गुप्ता के आवास के पास से सरकारी सीसी सड़क है। इसी गली से रात-दिन
लोगों का आवागमन होता है।
गली के अंदर तमाम मकान हैं। सीसी गली
में सार्वजनिक बिजली के लिए नगर पालिका ने बिजली के खंभे लगवा रखे हैं।
यहां स्थित प्लाट खरीदकर निर्माण कराया जा रहा है।
गली के किनारे
लगे बिजली के दो खंभों को उखाड़कर आगे बढ़ाकर सड़क पर लगवाया जा रहा है।
खंभा हटाए जाने से खाली हुए स्थान पर मकान का निर्माण कराने की तैयारी है।
खंभे
आगे बढ़ा दिए जाने से सड़क संकरी हो जाएगी और पड़ोसियों तथा राहगीरों को
असुविधा होगी। इस मोहल्ले के गुलाम मोहम्मद आदि नागरिकों ने प्रशासन के
अधिकारियों से अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने की मांग की।