फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समापन पर विजेता को दिए गए पुरस्कार

Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के समापन पर सोमवार को नेहरू युवा केेंद्र ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कृष्णा आडियल हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। 12 से 19 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह में सफल छात्र-छात्राओें को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


कवि चंद्रिका प्रसाद दीक्षित (ललित), जेपी यादव प्रधानाचार्य, अशोक त्रिपाठी जीतू और नेहरू युवा केंद्र समन्वयक राजेश मोहन शुक्ल ने ईनाम बांटे।

संचालन कुमारी लक्ष्मी त्रिपाठी ने किया। आशीष कुमार साहू, शानू प्रजापति, आनंद बिहारी, अजय, रमेश, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें