बांदा/बबेरू। तिलक से लौट रहे युवक को घेरकर प्रधान के भतीजों ने तमंचे के बल पर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पिटता देखा तो उसे बचाया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण बबेरू सीएचसी में कराया है। तहरीर के आधार पर दो भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी शरद प्रताप सिंह (22) के चचेरे भाई सारंग सिंह उर्फ बब्बन का तिलक कार्यक्रम सोमवार को गांव में ही था। निमंत्रण में शामिल होकर शरद वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में दो भाई मुकेश निषाद व दुर्गेश निषाद व विजय निषाद ने उसे घेरकर अभद्रता की। विरोध करने पर उसे लात-घूसों लाठी-डंडा से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। उसका फोन भी टूट गया। घायल ने बताया कि मुकेश व दुर्गेश वर्तमान प्रधान के भतीजे हैं। दबंगई के चलतेमारा पीटा है।
बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल का बबेरू सीएचसी में इलाज कराया गया है।