फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: गायों की दुर्दशा और किसानों की दशा दयनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही कांग्रेस ने तीसरे चरण में गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा का एलान किया है। यह 31 दिसंबर से शुरू होगी। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को जिला कैंप कार्यालय में प्रदेश सचिव और जिले के पर्यवेक्षक अभिमन्यु सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तारी और सांसद के आवास थाली बजाओ आंदोलनों के बाद गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा गांव व शहरों में निकाली जाएगी। प्रदेश सचिव व पर्यवेक्षक ने कहा कि देश-प्रदेश में आज गायों की दुर्दशा है। किसानों की दशा दयनीय है। हुकूमत में बैठे लोगों की निगाह इन पर नहीं है।
पदयात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहती है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुमताज अली, सीमा खान, बी. लाल, गजेंद्र पटेल, आशुतोष द्विवेदी, सैय्यद अल्तमश, राजबहादुर गुप्ता, साकेत बिहारी मिश्र, सूरज वाजपेयी, वीरेंद्र तिवारी, कुतैबा जमां, रामपाल अवस्थी, जिलानी दुर्रानी, रामहित निषाद, नाथूराम, मोहम्मद निसार, रेखा वर्मा, पवन देवी, सुनीता यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें