बांदा। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन की सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को दोनों दलों की संयुक्त बैठक सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले एआईएमआईएम कार्यालय में हुई।
बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में जनपद की चारों विधान सभा सीटों में मिलकर मज़बूती से लड़ने पर चर्चा की गई। 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में होने वाली सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष अधिवक्ता वाजिद अली, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मनोज रुस्तम सहित एआईएमआईएम के मौलाना उमैर नदवी, नदीम अहमद खां, शमीम, सभासद हाफ़िज़ क़ासिम रज़ा आदि और भीम आर्मी के मंडल महासचिव दीपक रावण, दीपक सिद्धार्थ, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नरेंद्र, सुशील कुमार, समरजीत, देवराज गौतम आदि मौजूद रहे।