फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्ध ने जंगल में गमछे से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से 500 मीटर दूरी पर वृद्ध ने जंगल में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर न पहुंचने पर परिजन वृद्ध को खोजते रहे। रात 11 बजे जंगल में उसका शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
विज्ञापन

नंदवारा गांव निवासी छोटेलाल (80) शनिवार की शाम को अपने घर पर था। खाना खाने के बाद रात को वह घर से निकल गया और घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित जंगल में लगे कउहा के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन हलाकान हो गए। खोजते हुए रात 11 बजे जंगल में पहुंचे तो वृद्ध का शव फंदे पर लटकता मिला।
भांजे नत्थूराम निवासी गांव नंदवारा ने बताया कि उनके घर में दामाद प्यारेलाल परिवार के साथ रहता है। मृतक का एक बेटा था, वह बोल नहीं पाता था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन छह वर्ष से लापता है। छोटेलाल ने अपनी सात बीघा जमीन और घर भी दामाद के ही नाम कर दिया है। घटना के समय दामाद निमंत्रण में शामिल होने गया था। उसकी पत्नी मेड़ा और बच्चे ही घर पर थे। भांजे ने बताया कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इसी के चलते छोटेलाल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें