फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बचाने को नेवी आफीसर का सपरिवार अनशन

Sat, 20 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा में सपा नेता के विरुद्ध अनशन पर बैठे नेवी अधिकारी दिनेश कुमार दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। नरैनी रोड पर सीएचसी के नजदीक बने दोमंजिला मकान को सपा नेता द्वारा कब्जाने के विरोध में भारतीय नौसेना के अधिकारी का यहां परिवार के साथ शुरू हुआ अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


नेवी आफीसर दिनेश कुमार दीक्षित ने अनशन स्थल पर मीडिया को बताया कि वह भारतीय नौसेना में कार्यरत है और विशाखापटनम में देश की सुरक्षा के लिए सेवाएं दे रहे हैं। छह माह पानी के अंदर और छह माह ऊपर रहने की कठिन ड्यूटी देते हैं।

अतर्रा में उन्होंने 17 जून 2016 को स्वराज लक्ष्मी पत्नी उमाशंकर सिंह मकान खरीदा था। वह अपने बूढ़े सास, ससुर को इस मकान में छोड़कर विशाखापटनम चले गए। इसी बीच सपा नेता द्वारा उनके मकान पर कब्जा किया गया। डीएम, एसपी सहित तमाम अफसराें से गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर अधिकारी पर सत्ता का खौफ भरा हुआ है। सैनिक की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वह बहुत क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन


छुट्टी लेकर यहां आए हैं। प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो नौकरी से इस्तीफा देकर यह लड़ाई लड़ेंगे। सफलता नहीं मिली तो उपने प्राण त्याग देंगे। क्रमिक अनशन में नेवी आफीसर के साथ उनके पिता चुन्नीलाल दीक्षित, ससुर रामस्वरूप तिवारी, सास शांति देवी आदि शामिल हैं। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि यह जमीन ट्रस्ट की है। इस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें