फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरु में बाल विज्ञानियों ने जमाया सिक्का

Fri, 09 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरु में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बांदा के बाल विज्ञानियों ने भी अपनी दक्षता का सिक्का जमा दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित देश की चुनिंदा हस्तियों ने इन बच्चों को जमकर शाबासी दी।
विज्ञापन


बाल विज्ञानियों ने बंद कमरे में कूड़ा जलाकर उसकी गर्मी से पानी उबालने और उसी भाप से इलेक्ट्रिक जनरेटर चलाने का मॉडल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

सांइस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार ने बताया कि विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बाल विज्ञानी सात्विक सिंह ने और सीनियर ग्रुप में तथागत ज्ञान स्थली, अतर्रा के बाल विज्ञानी हिमांशु गुप्ता व शांतिधाम पब्लिक स्कूल, अतर्रा की बाल विज्ञानी सौम्या श्रीवास्तव ने मौसम और जलवायु परिवर्तन पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सात्विक सिंह ने कहा कि अम्लीय वर्षा से बीजों के अंकुरण का वृद्धि स्तर मात्र 10 से 15 प्रतिशत रह जाता है। हिमांशु गुप्ता ने सूक्ष्म जीवों के अध्ययन का हवाला देकर बताया कि अतर्रा के तालाबों के गंदे पानी में सूक्ष्म जीव हैं। यही जीव ग्रीन हाउस गैसेस का उत्पादन करते हैं, जिससे अतर्रा का पारिस्थितिक तंत्र और मौसम तथा जलवायु प्रभावित हो रही है। तालाब के पास रहने वाले लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सौम्या श्रीवास्तव ने कूड़े कचरे पर अपना प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत करते हुए बताया कि कूड़े का एक बंद कमरे में जलाया जाएगा। उससे उत्पन्न होने वाली गर्मी से पानी उबाला जाएगा। उससे पैदा होने वाली भाप का प्रयोग इलेक्ट्रिक जनरेटर चलाने में किया जाएगा।

इनके साथ में विद्यावती मेमोरियल बाल विज्ञानी खुशी रावत, वैशाली,  अभिषेक श्रीवास, जयदीप सिंह तथागत ज्ञान स्थली के सत्यम गुप्ता, दीपेंद्र द्विवेदी, विवेक सिंह और शांतिधाम पब्लिक स्कूल की आकांक्षा पांडेय व मेघा शिवहरे भी शामिल रहे। तीन शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य केके अम्मा, फादर फ्रेडी और सपना कारवे ने अपने स्कूलों के बच्चों के इस प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें