फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला के शव की शिनाख्त न होने से हादसा या हत्या की गुत्थी उलझी

Sat, 24 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के नीचे एक गहरी खाई में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। बृहस्पतिवार शाम को मिले लगभग 35 वर्षीय महिला के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। इस कारण मौत की वजह को लेकर रहस्य गहरा गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि महिला की मौत एक हादसा है या फिर एक सुनियोजित हत्या।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुर्ग के नीचे स्थित खाई अत्यंत गहरी है और वहां तक पहुंचना बेहद कठिन है। इस भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कस्बेवासी इस आशंका को जता रहे हैं कि महिला की हत्या कर उसके शव को खाई में फेंका गया होगा। वहीं, पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि फिसलकर गिरने से हादसा हुआ है।
क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के संघर्ष या मारपीट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। साथ ही शव पर किसी गंभीर बाहरी चोट के कोई संकेत भी नहीं पाए गए हैं। इन तथ्यों के आधार पर, प्रथम दृष्टया मामले को एक हादसा माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आसपास के थानों, चौकियों और जिलों में महिला के फोटो और हुलिए से संबंधित जानकारी भेजी गई है। सोशल मीडिया का भी उपयोग पहचान कराने की कोशिशों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें