फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विधायक ने किया उपकेंद्रों का निरीक्षण, सुनाई खरीखोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी के बीच शहर में अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर बुधवार को सदर विधायक अपनी पूरी टीम के साथ शहर के विद्युत सब स्टेशनों में पहुंचे और अफसरों को जमकर फटकार लगाई। जल्द बिजली की समस्या दूर न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी दोनों विद्युत सब स्टेशनों में मौजूद बिजली आपूर्ति के लेखाजोखा का मुआयना किया। लॉग शीट की बारीकी से जांच की। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मंडल मुख्यालय में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। अन्यथा अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सदर विधायक ने मुख्य अभियंता आरिफ अहमद, अधीक्षण अभियंता रजनेश गुप्ता और अधिशाषी अभियंता नगरीय प्रकाश देव पांडेय को सख्त हिदायत दी। विधायक ने जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने और विद्युत आपूर्ति में घोर लापरवाही बरतने वाले पीली कोठी और भूरागढ़ सब स्टेशन के अवर अभियंता सावेंद्र पटेल और विवेक सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें