फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदमाशों ने ग्रामीण को चारपाई पर बांधकर पीटा, 50 हजार रुपये और जेवर लूटे

विज्ञापन
पीड़ित राजेंद्र कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
करतल (बांदा)। करतल चौकी क्षेत्र के भवानीपुर अंश खलारी गांव में बदमाशों ने सो रहे ग्रामीण को चारपाई पर बांधकर पिटाई की। इसके बाद घर में रखे 50 हजार रुपये और जेवर लूट ले गए। नरैनी कोतवाली और चौकी करतल पुलिस ने सूचना के पांच दिन बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही बदमाशों का सुराग लगा पाई।
विज्ञापन

करतल चौकी क्षेत्र के भवानीपुर अंश खलारी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 20 जनवरी की रात किसी ने दरवाजा खटखटाया। खोलने पर असलहाधारी पांच बदमाश घुस आए और उसे चारपाई से बांध दिया। परिजनों को असलहा दिखाकर चुप करा दिया। बदमाशों ने उसको पीटा और घर का सामान तितर-बितर कर 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। अगले दिन राजेंद्र ने नरैनी कोतवाली पुलिस और करतल चौकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। करतल चौकी प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें