फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौसम विभाग ने नहीं दी हेलीकाप्टर के उड़ान की अनुमति

Sat, 31 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से खुरहंड में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

हेलीपैड तैयार होने के बावजूद मौसम विभाग की अनुमति न मिलने के कारण बागेश्वर पीठाधीश्वर को कार से आना पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे उनके आगमन पर चौराहे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। हेलीकॉप्टर से यात्रा स्थगित होने की सूचना से कुछ दर्शनार्थी निराश हुए लेकिन कार से आते ही बागेश्वर धाम सरकार की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और बुलडोजर के माध्यम से फूलों की बारिश से उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ड्रोन के माध्यम से निगारी रखी गई।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम भक्त मंडल का किया जाएगा गठन
अत्यधिक भीड़ को देखते हुए गायत्री राइस मिल का गेट बंद कर दिया गया। सदर विधायक ने श्रद्धालुओं से मकान के सामने बने मैदान में इंतजार करने का अनुरोध किया। जिन श्रद्धालुओं का हेलीपैड पर स्वागत करने का पास बना था वे उनके कार से आने से थोड़े उदास थे लेकिन महाराज के आगमन से सभी उत्साहित थे। सदर विधायक ने वादा पूरा होने पर आभार व्यक्त किया और बताया कि महाराज इस वर्ष कथा करने के लिए पुनः आएंगे। उन्होंने घोषणा की कि बागेश्वर धाम भक्त मंडल का गठन किया जाएगा, जो बागेश्वर धाम की कीर्ति फैलाएगा और धर्म का प्रचार करेगा। विधायक ने बताया कि महाराज द्वारा कथा आयोजन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, अपर एसपी शिवराज, विवेक त्रिपाठी व डाग स्क्वायड की टीमें सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें