फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप पर भारी पड़ी शाम की गलन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई

Fri, 30 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अब धूप और गलन के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दो दिन से लगातार तेज निकल रही धूप की गर्मी दिन में शीत लहर पर भारी पड़ रही है। लेकिन सूरज ढलते ही शीत लहर का दबदबा बन रहा है। नतीजे में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में अधिकतम तापमान 19 से घटकर 18 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 10 से घटकर 8 डिग्री पर आ गया। चित्रकूट जिले में अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान यथावत 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

महोबा में अधिकतम तापमान 2 डिग्री घटकर 18.5 रहा। न्यूनतम भी एक डिग्री घटकर 7 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 19.2 पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


तेज पछुवा हवाओं से चित्रकूटधाम मंडल में गलन बरकरार रही। चारों जिलों में शुक्रवार को भी निकली तेज धूप से दिनचर्या पटरी पर रही। सहालग के चलते बाजार में खूब चहल पहल रही। स्कूलों में भी बच्चे खिली धूप में खिलखिलाते नजर आए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें