फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार तो गुलजार, लेकिन ग्राहकों की दरकार

विज्ञापन
बांदा में बुधवार को खुले बाजार में नहीं नजर आए खरीददार। दुकानदार करते रहे उनका इंतजार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन के चौथे चरण में बुधवार को पिछले करीब दो माह से वीरान बाजार गुलजार हो गया। गाइडलाइन के अनुसार अधिकांश दुकानें और व्यापार शुरू हो गया। हालांकि खरीददारों का हुजूम नजर नहीं आया। व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने विभिन्न दिवसों में अलग-अलग कारोबारी और दुकानों को अनुमति दी है। कुछ दुकानें रोज खोलने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान खोलने को मंजूरी दी है। लंबे अरसे के बाद दुकान खोलने का मौका मिलने से व्यापारियों और दुकानदारों में काफी उत्साह था। सुबह से ही दुकानें खोलकर सफाई और पूजा-अर्चना की गई। हालांकि पूरा दिन बाजार गुलजार रहने के बाद भी ग्राहकों का टोटा रहा। दरअसल मुख्यालय का बाजार ग्रामीण ग्राहकों पर निर्भर है।
अभी ग्रामीणों की आमद नहीं हो पा रही है। किराना, कपड़ा, सराफा तथा अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों में इक्का-दुक्का ही खरीददार पहुंचे। दुकानदारों का मानना है कि दिन-ब-दिन व्यापार में तेजी आएगी। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने और यातायात बहाल होने के बाद भी बाजार अपने शबाब पर आएगी।
विज्ञापन

बाजार से पहले पुलिस ने संभाली कमान
बांदा। बुधवार को सुबह बाजार खुलने से पहले ही शहर कोतवाली पुलिस ने अपनी कमान संभाल ली। पुलिस को अंदेशा था कि खरीददारों और दुकानदारों का हुजूम उमड़ेगा। सोशल डिस्टेंसिंग छिन्न-भिन्न होगी। इसके मद्देनजर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने अलीगंज पुलिस चौकी में शहर की सभी मोबाइल गश्त टीमों को ब्रीफ किया।
उन्हें निर्देश दिए कि बाजार खुलने के साथ ही सतर्कता और गश्त बढ़ाना जरूरी है। अतिक्रमण भी न होने पाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। आम लोगों और दुकानदारों को लॉकडाउन नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। किसी के साथ बदसुलूकी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें