तिंदवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी स्कू ल के शिक्षक को अपने ही स्कूल की 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षक किशन मिश्रा को हटाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
स्कूल प्रबंधक के पुत्र का कहना था कि आरोपी शिक्षक सीधा व सरल स्वभाव का युवक है। उसे पारिवारिक आपसी रंजिश की साजिश का शिकार होना पड़ा है।
उधर, बालिका की मां ने घटना के बाद से बेटी क ो स्कूल नहीं भेजा है। रो कर वह बोली कि- जहां ऐसे भेड़िए हाें वहां बच्चों को कैसें भेजें? कहा कि उसका पति जेल में है। वह किसी तरह से अपने बच्चाें की परवरिश और पढ़ा रही है। संवाद