प्रदेश में सपा सरकार के तीन वर्ष होने पर जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि इस मुद्दत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो कर दिखाया वह बेमिसाल है। यह बात उन्होंने जिला कार्यालय में हुई बैठक में कही।
कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। बिजली खेड़ा स्थित जिला कार्यालय में बैठक के साथ सादगी से जश्न भी मना। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई गईं। भरतलाल दिवाकर (नरैनी) ने कहा कि सपा ने चुनाव से पूर्व किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव में यह बात बताएं।
रामकिशुन प्रजापति ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अगर सिपाही बनकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तो अगले चुनाव में भी सपा की ताजपोशी होगी। यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव फैजान अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने युवाओं के हित में कई योजनाएं लागू की हैं।
इस अवसर पर आत्माराम यादव, अशोक सिंह गौर, सुशील त्रिवेदी, राजेंद्र यादव, रुखसाना हाशमी, रानी श्रीवास, कुदरत उल्ला, मोहम्मद हनीफ, मनोज निगम, प्रदीप, रामपाल, लालेंद्र, रामसागर पाल, अनूप यादव, मदन गोपाल, वृंदावन वैश्य, आमिर खां आदि शामिल रहे।