फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि शिक्षा सचिव ने नुकसान की समीक्षा की

Sun, 15 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बीमा कंपनी, कृषि व बैंक अधिकारियों के साथ नुकसान की समीक्षा की। कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


दोबारा हुई बारिश का भी आंकलन कराया जाएगा। रविवार को सर्किट हाउस में सचिव को अधिकारियों ने जिले में 70 फीसदी नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। सचिव ने सदर के लामा तथा अतर्रा के भुसासी, बदौसा, बरकतपुर गांवों में फसलों का निरीक्षण किया।

बैंक अधिकारियों को फसल बीमा के लिए आया 51.14 लाख रुपये तीन दिन के अंदर किसानों को देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि बीमा कंपनियां जल्द ही किसानों को फसल बीमा का पैसा भेजें।
विज्ञापन


इस दौरान कृषि बीमा निदेशक विनोद कुमार, बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो इंश्योरेंस (लखनऊ) के प्रबंधक जेएस राय, संयुक्त कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें