फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कबाड़ से बनाई बाघ की सबसे बड़ी प्रतिमा

Tue, 18 Nov 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 01 - पन्ना टाइगर के पार्क में बनाई गई बाघ की प्र​तिमा। स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
करतल। पेंच टाइगर रिजर्व ने कबाड़ से सबसे बड़ी टाइगर प्रतिमा तैयार की है। बीती 12 नवंबर को शिवानी आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसका अनावरण किया था। लोहे के कबाड़ से बनी यह प्रतिमा 40 फीट लंबी, 17.6 इंच ऊंची और आठ फीट चौड़ी है। प्रतिमा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्ट मोहिल सूद ने बताया कि यह एक ऐसा वन्य क्षेत्र है जो वर्ष 2009 में बाघ विहीन हो गया था। 15 साल में ही 100 से भी अधिक बाघ हो गए हैं। यदि यहां पर टाइगर लर्निंग सेंटर की स्थापना हो जाती है तो पूरी दुनिया के लोग यहां बाघों के संरक्षण व पुनर्स्थापना का पाठ सीखने के लिए आएंगे। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानिक कम्युनिटी को भी लाभ मिलेगा। पूर्व क्षेत्र संचालक श्रीनिवास मूर्ति ने प्रबंधन से अनुरोध किया है कि पन्ना के सभी संस्थापक बाघों के लिए सकारात्मक अभिनव पहल हो, जिसमें प्रतिमा का निर्माण भी शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें