फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के अंदर नशे में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छोटी बहन को फंदा लगाकर खुदकुशी करने की घुड़की भी दी। बहन पीछे दौड़ी तो मजदूर ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा मोहल्ला निवासी धर्मी (36) ने शनिवार की देर शाम अपने घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। छोटी बहन मोहनी ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। चचेरे भाई गुरु प्रसाद निषाद ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि धर्मी शराब के नशे का आदी था। घटना वाले दिन से वह नशे में था। माता सरवन देवी और पिता बाबूलाल निषाद दोनों मजदूरी करने खेत गए थे।
भाई भी मजदूरी करने गए हुए थे। इस बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि 20 साल पहले उसकी पत्नी नशे के चक्कर में उसे छोड़कर चली गई थी। तीन बहन व तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नशे का आदी होने के चलते फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें