बबेरू। औगासी घाट पर कई वर्षों से अधूरे पड़े पुल सहित कई मुद्दों पर सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में रविवार को यहां औगासी पुल के पास धरना दिया गया। धरना स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पूर्व विधायक ने कहा कि पुल निर्माण पूरा न होने से बांदा और फतेहपुर से कई जनपदों के लोगों को जोखिम भरी नाव यात्रा करनी पड़ रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कानूनन व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं।
ईधन सहित अन्य चीजों में कीमतें बढ़ी हैं। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेंद्र प्रताप को दिया। आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है।
ज्ञापन में औगासी मार्ग दादौ पुल, बागे नदी पुल, उतरवा पुल आदि के मुद्दे भी शामिल थे। कहा कि दस दिन में काम चालू न हुआ तो फिर धरना दिया जाएगा। धरना सभा का संचालन दिलीप सोनी ने किया।
मोहम्मद रईस खां कोर्रही, इंद्रजीत यादव, जाहिद खां, रामभवन, रमाशंकर यादव, नरेंद्र यादव, लाखन निषाद ने भी संबोधित किया। अखिलेश यादव, दिनेश यादव, ब्रजमोहन यादव, रमन यादव, संजय खेंगर, हरीश पांडेय, संजीत, विजय, जगन्नाथ गुप्ता व मुलायम आदि उपस्थित रहे।